Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. देश भर में हो रही है बल्लेबाज संज सैमसन की तारिफ, फिल्म इंडस्ट्री भी मना जीत का जश्न

देश भर में हो रही है बल्लेबाज संज सैमसन की तारिफ, फिल्म इंडस्ट्री भी मना जीत का जश्न

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। करो या मरो के मैच में भारत ने वेस्ट इंडीज पर जीत हासिल की है। इस मैच को जीताने वाले सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन की परफॉर्मेंस की पूरे देश में तारीफ़ हो रही है। फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी बल्लेबाज की जमकर तारीफ कर रहे है। देश के अलावा केरल में खासकर जश्न मनाया गया। अभिनेता ममूटी, मोहनलाल और पृथ्वीराज जैसे जाने-माने मलयालम सिनेमा स्टार्स ने सोशल मीडिया पर क्रिकेटर की तारीफ़ की और वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ उनके यादगार कारनामे की तारीफ़ की।

पढ़ें :- IND vs ENG दूसरे टी20 पर मंडराया बारिश का खतरा, फैंस की उम्मीदों में फिर सकता है पानी

अभिनेता ममूटी ने एक्स के एक पोस्ट में लिखा कि क्या नॉक है संजू सैमसन प्योर क्लास और प्योर डॉमिनेंस। उन्होने टी-20 विश्व कप के सेमी फ़ाइनल में पहुंचने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई भी दी। वहीं साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल ने भी संजू सैमसन की शानदार पारी की तारीफ़ करते नहीं थक रहे है। उन्होंने कहा कि संजू सैमसन को इतने शानदार फ़ॉर्म में देखना बहुत मज़ेदार था! सच में एक शानदार पारी जो उनके कैरेक्टर और टैलेंट को दिखाती है। विश्व कप के सेमी-फ़ाइनल में पहुंचने के लिए पूरी इंडियन टीम को दिल से बधाई।

पृथ्वीराज सुकुमार ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सैमसन को शाउटआउट दिया। अब तक की सबसे बेहतरीन टी-T20 पारियों में से एक! वह भी वर्ल्ड कप स्टेज पर एक वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में। एक्टर निविन पॉली ने लिखा कि इंडिया सैमसन की क्या शानदार पारी थी। इनके साथ ही टोविनो थॉमस, दुलकर सलमान, प्रकाश राज और डायरेक्टर बेसिल जोसेफ जैसे लोगों ने संजू सैमसन की पारी का जश्न मनाया।

Advertisement