Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. BCCI चीफ मिथुन मन्हास और राजीव शुक्ला ने रिंकू सिंह के पिता के निधन पर जताया दुख

BCCI चीफ मिथुन मन्हास और राजीव शुक्ला ने रिंकू सिंह के पिता के निधन पर जताया दुख

By Abhimanyu 
Updated Date

Rinku Singh’s father Passes Away : क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचन्द ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। उनका लंबे समय से लिवर कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया। रिंकू के पिता के निधन के बाद भारतीय क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। बीसीसीआई चीफ मिथुन मन्हास और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। कई क्रिकेटर्स ने भी रिंकू के पिता के निधन पर दुख जताया है।

पढ़ें :- क्रिकेटर रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का कैंसर से जूझने के बाद निधन

बीसीसीआई चीफ मिथुन मन्हास ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “रिंकू सिंह के पिता के गुज़र जाने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। इस मुश्किल समय में रिंकू और उनके परिवार के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। भगवान शिव उन्हें हिम्मत दें, ॐ शांति…” बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने लिखा, ” क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता श्री खानचंद सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ रिंकू सिंह और उनके समस्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने एक्स पर लिखा, “रिंकू सिंह के पिता श्री खानचंद सिंह जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। रिंकू और उनके परिवार के लिए यह बहुत मुश्किल समय होगा, भले ही वह T20 वर्ल्ड कप के दौरान अपनी ज़िम्मेदारियों के लिए पूरी तरह से समर्पित रहे। मेरी दिल से दुआएं उनके और उनके प्रियजनों के साथ हैं। वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को शांति दें और दुखी परिवार को हिम्मत और शक्ति दें।”

Advertisement