1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. सनराइज देखने लोनावला निकले 3 दोस्त, लौटते समय सड़क हादसे में IIT बॉम्बे के छात्रों की दर्दनाक मौत

सनराइज देखने लोनावला निकले 3 दोस्त, लौटते समय सड़क हादसे में IIT बॉम्बे के छात्रों की दर्दनाक मौत

Three IIT Bombay Students Die : महाराष्ट्र के मुंबई के पास पनवेल में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां सूर्योदय देखकर लौट रहे तीन दोस्तों की जान चली गई। तीनों मृतक आईआईटी बॉम्बे के छात्र थे। पुलिस के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब तीनों छात्र लोनावला से लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पनवेल एग्जिट से करीब 10 किलोमीटर पहले कार चला रहे छात्र ने बाईं लेन में चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे ट्रक के पीछे जा घुसी।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- मुंबई के बांद्रा वेस्ट में आधी रात को लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई और पलटते हुए रेलिंग से जा टकराई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर उनकी पहचान की। मृतकों में जयपुर निवासी श्रेयांश शर्मा, नासिक के ओमकुमार बोरसे और नागपुर के लय देशभ्रतार शामिल हैं। तीनों अलग-अलग विषयों के छात्र थे और IIT बॉम्बे में पढ़ाई कर रहे थे।

शुरुआती जांच में पुलिस ने नशे में ड्राइविंग की संभावना से इनकार किया है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। वहीं RTO की जांच से यह भी पता लगाया जाएगा कि कार की स्पीड कितनी थी, सीटबेल्ट पहनी गई थी या नहीं और एयरबैग खुले या नहीं।

मृतकों के दोस्तों ने बताया कि सभी छह दोस्त रात में मूवी देखने गए थे, जो सुबह करीब 4 बजे खत्म हुई। इसके बाद अचानक सूर्योदय देखने का प्लान बना और तीन अलग-अलग कारों से सभी लोनावला पहुंच गए। लेकिन वापसी का यह सफर तीन दोस्तों के लिए आखिरी साबित हुआ। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग के खतरों की गंभीर याद दिलाता है।

रिपोर्ट: हर्ष गौतम

पढ़ें :- पातालगंगा नदी में बहते दिखे हजारों सिलिंडर, कलेक्टर बोले- किसी भी सिलिंडर को न उठाएं और न ही घर ले जाएं, इसे छूना है खतरनाक?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...