Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली की तबियत फिर हुई खराब, अस्पताल में भर्ती

BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली की तबियत फिर हुई खराब, अस्पताल में भर्ती

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। बीसीसीआई के मुखिया और पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सौरभ गांगुली की तबियत फिर अचानक बिगड़ गयी है। बताया जा रहा है कि, इस बार फिर उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई है। इस बार उन्हें वुडलैंड्स अस्पताल की बजाय कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

बता दें कि, इसी महीने की शुरूआत में उनकी तबियत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, जहां बाद में उनकी सफल एंजियोप्लास्टी हुई थी। लगभग हफ्ते भर अस्पताल में रहने के बाद 48 वर्षीय गांगुली घर में आराम कर रहे थे। तभी अचानक उनकी एक बार फिर तबियत बिगड़ गयी है।

 

Advertisement