लखनऊ। वाराणसी में सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इसकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में सड़क धंसने की घटना पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार कह रही है भ्रष्टाचार करनेवालों के ख़िलाफ़ हम बुलडोज़र चलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन क्या करें हमारी बनाई कोई सड़क बुलडोज़र का वज़न उठाने लायक बनी ही नहीं है।
पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, देश के ‘प्रधान संसदीय क्षेत्र’ में धरती की गोद में समायी भ्रष्टाचार की सड़क… शुक्र मनाइए कि G-20 के समय ऐसा नहीं हुआ, नहीं तो भाजपा सरकार को विदेशी मेहमानों से कहना पड़ता ये है हमारी ‘करप्शन कला’ का अद्भुत नमूना: पारदर्शी सड़क!
देश के ‘प्रधान संसदीय क्षेत्र’ में धरती की गोद में समायी भ्रष्टाचार की सड़क… शुक्र मनाइए कि G-20 के समय ऐसा नहीं हुआ, नहीं तो भाजपा सरकार को विदेशी मेहमानों से कहना पड़ता ये है हमारी ‘करप्शन कला’ का अद्भुत नमूना : पारदर्शी सड़क!
भाजपा सरकार कह रही है भ्रष्टाचार करनेवालों के… pic.twitter.com/0Gvy9okqCS
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 12, 2024
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि, भाजपा सरकार कह रही है भ्रष्टाचार करनेवालों के ख़िलाफ़ हम बुलडोज़र चलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन क्या करें हमारी बनाई कोई सड़क बुलडोज़र का वज़न उठाने लायक बनी ही नहीं है। भ्रष्टाचारी भाजपाई कह रहे हैं हमारी नीयत में खोट नहीं है, काम में भले है।