Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. आमिर खान किसके वजह से नहीं बनना चाहते थे Producer , एक्टर ने पॉडकास्ट में किया खुलासा

आमिर खान किसके वजह से नहीं बनना चाहते थे Producer , एक्टर ने पॉडकास्ट में किया खुलासा

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने अपने पिता को लेकर बड़ा  खुलासा किया है । आज भले ही आमिर खान एक एक्टर के साथ ही साथ एक प्रोड्यूसर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो पहले प्रोड्यूसर नहीं बनना चाहते हैं। जिसके कारण कोई और नहीं उनके पिता  ताहिर हुसैन है।

पढ़ें :- साउथ और बॉलीवुड की चमकदार दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी तनिषा सिंह की दुबई में नई उड़ान

क्यों नहीं बनना चाहते थे प्रोड्यूसर?

हाल ही में अभिनेता एक पॉडकास्ट में नज़र आए हैं। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वह कभी प्रोड्यूसर नहीं बनना चाहते थे। एक्टर ने इस पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जब मैं छोटा था और मैंने अपने पिता का करियर देखा तभी मुझे समझ आ गया था कि मुझे प्रोड्यूसर कभी नहीं बनना है। आगे वो कहते कि एक प्रोड्यूसर सबसे ज्यादा मेहनत करता है, रिस्क लेता है और पैसे भी लगता है लेकिन बदले में बस गालियां सुनने को मिलती है। आमिर आगे कहते हैं कि उनके करियर के शुरुआत में भी उनसे कई इंटरव्यूज में प्रोड्यूसर बनने के बारे में पूछा जाता था तब वो साफ इंकार कर देते थे। वो कहते थे कि कुछ भी काम कर लूंगा लेकिन फिल्म प्रोड्यूस कभी भी नहीं।

इस फिल्म से  बने थे प्रोड्यूसर 

एक्टर ने अपने प्रोड्यूसर बनने की शुरुआत साल 2001 में फिल्म लगान से की थी। इस फिल्म में उन्होंने भुवन का किरदार निभाया था।

पढ़ें :- फिल्म धुरंधर और टॉक्सिक पर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने दिया बड़ा बयान, कहा- क्या दोनों फिल्मों के बीच होगा बॉलीवुड बनाम सैंडलवुड
Advertisement