नई दिल्ली: आप सभी ने अक्सर मधुमक्खियों को यहां-वहां छत पर, पेड़ पर और दीवार के किसी कोने पर छत्ता बनाते जरूर देखा होगा। लेकिन, अगर हम कहें कि मधुमक्खियों ने इंसान के शरीर पर ही अपना छत्ता बना लिया, तो शायद आपको यकीन नहीं हो लेकिन ये एकदम सच है। दरअसल
पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : रायबरेली से नामांकन के बाद भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- मां ने भरोसे से सौंपी परिवार की कर्मभूमि
इन दिनो सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। आपको बता दें, इस video में दिखाया जा रहा है कि एक लड़के के हाथ पर मधुमक्खियों ने भारी भरकम छत्ता बनाया हुआ है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो को शेयर किए हुए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं और इस वीडियो पर अबतक 8 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके है।
Guy transports a bee colony by carrying the queen is his fist; the rest of the bees crowd around where their queen is
pic.twitter.com/rBCpq9BIag — Theo (@TheoShantonas) January 28, 2021
पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के मंच पर फेंका गया जूता, भाषण के दौरान हुआ हमला,आरोपी युवक गिरफ्तार
आप खुद इस वीडियो में देखिए एक लड़के के पूरे हाथ में मधुमक्खियों ने छत्ता बना लिया है। लड़के का पूरा हाथ मधुमक्खियों से ठका हुआ है। लेकिन, वह लड़का बिल्कुल भी डर नहीं रहा है और न ही परेशान हो रहा है। इस वीडियो को देखकर सभी लोग बहुत हैरान है और सोशल मीडिया पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं।लोगों यह देखकर विश्वास ही नहीं हो रहा है कि सच में ऐसा भी हो सकता है।