Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gold-Silver Price : शादियों के सीजन से पहले सोना-चांदी आज फिर नए शिखर पर पहुंचा

Gold-Silver Price : शादियों के सीजन से पहले सोना-चांदी आज फिर नए शिखर पर पहुंचा

By santosh singh 
Updated Date

Gold-Silver Price : शादियों के सीजन से पहले सोना-चांदी पिछले कई दिनों से लगातार टेंशन दे रहा है। सोना आज लगातार तीसरे दिन नई ऊंचाई पर पहुंचा है। सर्राफा मार्केट (Bullion Market) में 24 कैरेट सोने का भाव आज 72048 रुपये के एक नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया और चांदी 82468 रुपये पर है। 16 अप्रैल से शुरू हो रहे शादियों के सीजन के बीच सोने की दहाड़ से ज्वैलरी खरीदने वालों के माथे पर पसीना ला रहा है।

पढ़ें :- NEET परीक्षा में खुद को असफल समझ आत्महत्या कर बैठी छात्रा, मौत के बाद आया काउंसलिंग में नाम

आज सर्राफा मार्केट (Bullion Market)  में सोने-चांदी के भाव एक बार फिर इतिहास रच दिए हैं। आज 24 कैरेट सोना मंगलवार के बंद भाव से 216 रुपये महंगा होकर 72048 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। जबकि, चांदी आज 368 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 82468 रुपये पर पहुंच गई है।

22 कैरेट गोल्ड भी पहुंच से बाहर

आईबीजेए (IBJ) के लेटेस्ट रेट के मुताबिक आज 23 कैरेट सोना 215 रुपये चढ़कर 71759 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। जबकि, 22 कैरेट सोने की कीमत 198 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 65996 रुपये पर पहुंच गई है। दूसरी ओर, 18 कैरेट सोना भी आज 162 रुपये चढ़कर 54036 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड का भाव 126 रुपये उछलकर 42148 रुपये पर पहुंच गया।

सोने से तेज भाग रही चांदी, रोज बन रहा नया रिकॉर्ड

पढ़ें :- Video : नेपाल में लैंडिंग के समय आपस में टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक भारतीय यात्री की मौत

28 मार्च 2024 को 24 कैरेट सोने का भाव महज 67252 रुपये था। इस दिन यह ऑल टाइम हाई पर था। यानी अप्रैल में सोना 4796 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। जबकि, चांदी के रेट में 8341 रुपये प्रति किलो का उछाल आया है। अप्रैल में पहले छह दिनों में सोना 3812 रुपये और चांदी 6272 रुपये महंगी हो गई। इससे पहले 5 मार्च को सोना 64598 पर पहुंचा और सात को 65049 पर पहुंच गया। 11 मार्च को 65646 और 22 मार्च को 66968 रुपये पर पहुंच गया।

Advertisement