फिटकरी स्किन के लिए ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी फायदेमंद होती है। फिटकरी का इस्तेमाल चोट या घाव पर भी किया जाता है। हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्सपर्ट बताते है अगर आप स्कैल्प पर डैंड्रफ यानी रुसी की समस्या से परेशान है, तो फिटकरी से इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। फिटकरी बालों से डैंड्रफ दूर करने में मदद करती है।
पढ़ें :- चिराग पासवान या निशांत कुमार कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री, दोनों दलों के विधायक ने रखी अपनी मांग
हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल कैसे करें ये भी बताया है। उन्होंने बताया कि डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए शैंपू लें और इसमें फिटकरी का बारीक पाउडर बनाकर मिला लें। इस शैंपू को स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाकर बालो को धो लें।
जावेद हबीब ने बताया कि फिटकरी में रोगाणुरोधी यानी एंटीबैक्टीरियल गुण होते है। ऐसे में ये स्कैल्प से डैंड्रफ का सफाया करने में मदद कर सकते है। अगर बालों में जू हो तो फिटकरी के पानी से बाल धोने से साफ हो जाते है। इतना ही नहीं अगर बाल सफेद हो रहे हो तो फिटकरी को पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर में गुलाब जल डालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों में लगा लें। सूखने के बाद बाल धो लें।