स्वाद में खट्टा मीठा अनानास सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के, आयरन जैसे तमाम पोषक तत्व पाये जाते है। डेली इसका सेवन करने से शरीर को गजब के फायदे होते है।
पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर
डेली सुबह अनानास खाने से पाचन बेहतर होता है। इसके अलावा खाने के जल्दी पचाता है। इतना ही नहीं इसे खाने से गैस. एसिडिटी,अपच और कब्ज जैसी बीमारियों से छुटकारा दिलाता है। अनानास भूख बढ़ाने में भी मदद करता है।
इसके अलावा अनानास स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। अनानास का जूस पीने से मुहांसे, एंटी एजिंग की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही स्किन ग्लोइंग और सॉफ्ट होती है। इसके अलावा अनानास का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है।साथ ही हड्डियां मजबूत होती है और इम्यूनिटी बेहतर होती है।