1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Dublin-Rome flight diverted : आयरलैंड से इटली जा रही डबलिन-रोम फ्लाइट का रास्ता बदला , फ्रांस के सैन्य अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग

Dublin-Rome flight diverted : आयरलैंड से इटली जा रही डबलिन-रोम फ्लाइट का रास्ता बदला , फ्रांस के सैन्य अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग

आयरलैंड से इटली जा रही एक फ्लाइट को उस उस समय फ्रांस के सैन्य अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी जब फ्लाइट को बम की धमकी मिली। खबरों के अनुसार, विमान पश्चिमी फ्रांस के एक मिलिट्री एयर बेस की ओर मोड़ दिया गया। यह फ्लाइट नॉरमैंडी के एव्रेक्स स्थित मिलिट्री बेस पर सुरक्षित उतर गई।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dublin-Rome flight diverted :  आयरलैंड से इटली जा रही एक फ्लाइट को उस उस समय फ्रांस के सैन्य अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी जब फ्लाइट को बम की धमकी मिली। खबरों के अनुसार, विमान पश्चिमी फ्रांस के एक मिलिट्री एयर बेस की ओर मोड़ दिया गया।
यह फ्लाइट नॉरमैंडी के एव्रेक्स स्थित मिलिट्री बेस पर सुरक्षित उतर गई। विमान में सवार सभी 151 यात्री और छह क्रू सदस्य सुरक्षित हैं, और सेना की बम निरोधक टीम विमान की जांच कर रही है।

पढ़ें :- अमेरिका की सियासत में ऐतिहासिक बदलाव: मुस्लिम, गे और अश्वेत नेताओं ने रचा इतिहास

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि वे लगातार स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं। फिलहाल इस बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई है।

फ्लाइट ट्रैकिंग साइट्स से पता चला कि एयर लिंगस की डबलिन-रोम फ्लाइट जब पेरिस के करीब पहुंच रही थी, तब वह अचानक अपने रास्ते से हट गई। इसके बाद विमान ने कई चक्कर लगाए और फिर एव्रेक्स की ओर बढ़ गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस हफ्ते यूरोप में कई उड़ानों को बम की झूठी धमकियां मिलीं। इसके चलते विमानों की तलाशी ली गई, उनके रास्ते बदले गए, और एक मामले में तो इटली की वायु सेना ने विमान के सुरक्षित उतरने तक उसे एस्कॉर्ट भी किया।

विमान ने उड़ान के दौरान आपातकाल की घोषणा भी की थी। बम की धमकी मिलने के बाद विमान को सुरक्षित स्थान पर उतारने के लिए यह कदम उठाया गया।

पढ़ें :- फुटबॉल जगत में एक युग का अंत , क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने संन्यास का किया ऐलान

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...