Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Best Selling Cars February 2024 : फरवरी में लोगों को खूब पसंद आयीं ये 5 गाड़ियां, देखें सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप कारों की लिस्ट

Best Selling Cars February 2024 : फरवरी में लोगों को खूब पसंद आयीं ये 5 गाड़ियां, देखें सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप कारों की लिस्ट

By Abhimanyu 
Updated Date

Best Selling Cars February 2024 : ऑटोमोटिव सेक्टर के लिए फरवरी 2024 काफी शानदार रहा है, इस दौरान भारत में कुल 3,72,178 यात्री वाहनों की बिक्री हुई है। जोकि पिछले साल इसी महीने के बिक्री से 11.3% अधिक है। फरवरी 2023 में यह आंकड़ा 3,34,245 यूनिट्स का था। दूसरी तरफ, इस साल जनवरी में 3,93,471 कारों की बिक्री के साथ, बिक्री में 5.4% मंथ-ऑन-मंथ की गिरावट दर्ज की गयी है। आइए फरवरी 2024 टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में एक नजर डाल लेते हैं-

पढ़ें :- KTM 890 Adventure R Rally Limited Edition : केटीएम 890 एडवेंचर आर रैली लिमिटेड एडीशन से पर्दा उठा , जानें खासियत और इंजन

1- मारुति वैगनआर (Maruti WagonR) : इस कार ने फरवरी 2024 में 19,412 यूनिट्स की बिक्री दर्ज करके पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल होने का सिलसिले को बरकरार रखा है। पिछले साल फरवरी के दौरान, वैगनआर की 16,889 यूनिट्स बेची गयी थीं, जिससे सालाना आधार पर 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

2- टाटा पंच (Tata Punch) : टाटा मोटर्स की पंच ने फरवरी 2024 में 18,438 यूनिट्स की बिक्री की है। माइक्रो एसयूवी ने साल-दर-साल 65% की भारी वृद्धि और 2.55% की मामूली मंथ-ऑन-मंथ वृद्धि दर्ज की। पंच की बिक्री में साल-दर-साल इस अहम बिक्री वृद्धि का श्रेय इस साल की शुरुआत में लॉन्च किए गए ऑल-इलेक्ट्रिक पंच.ईवी को दिया जाता है।

3- मारुति बलेनो (Maruti Baleno) : मारुति बलेनो ने फरवरी 2024 में 17,517 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरा स्थान रही है। पिछले साल फरवरी के दौरान, मारुति ने प्रीमियम हैचबैक की 18,592 यूनिट्स बेची थीं, ऐसे में पिछले साल की तुलना में 6% की गिरावट दर्ज की गई। मंथ-ऑन-मंथ में -10.76% की गिरावट दर्ज की गई।

4- मारुति डिजायर (Maruti Dzire) : मारुति डिजायर ने फरवरी 2024 में कुल 15,837 यूनिट्स की बिक्री की है। इसके परिणामस्वरूप साल-दर-साल और मंथ-ऑन-मंथ में 6% की गिरावट आई। आने वाले महीनों में डिजायर और उसकी हैचबैक सिबलिंग स्विफ्ट दोनों को बड़े पैमाने पर अपग्रेड मिलने की उम्मीद है।

पढ़ें :- Electric Two-Wheeler Market : EV टू-व्हीलर में TVS Motor रफ्तार बरकरार, मार्च में 38000 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन

5- मारुति ब्रेज़ा (Maruti Brezza) : ब्रेज़ा ने फरवरी 2024 में कुल 15,765 यूनिट्स की बिक्री दर्ज करके पांचवें स्थान पर कब्जा किया है। सबकॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री साल दर साल और महीने भर में स्थिर रही। यह पेट्रोल के साथ-साथ सीएनजी ड्राइवट्रेन में भी उपलब्ध है।

Advertisement