Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भगवंत मान का पीएम मोदी पर सीधा हमला,बोले- विनेश फोगाट फाइनल में पहुंचने पर तो नहीं, अयोग्य होने पर आया ट्वीट

भगवंत मान का पीएम मोदी पर सीधा हमला,बोले- विनेश फोगाट फाइनल में पहुंचने पर तो नहीं, अयोग्य होने पर आया ट्वीट

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को फाइनल मुकाबले से ठीक पहले अयोग्य करार दे दी गई। इसके साथ ही गोल्ड मेडल का सपना देख रहीं विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) के साथ ही पूरे देश के खेल प्रेमियों का सपना टूट गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मुकाबले से ठीक पहले वजन कराए जाने पर उनका वेट 100 ग्राम अधिक पाया गया। इस मामले ने जहां पूरे देश की उम्मीदों पर पानी फेर दिया तो वहीं इसे लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है।

पढ़ें :- Viral Video: लड़की को आई नींद तो लड़का ट्रेन में अश्लीलता पर उतरा तो इस तरह सिखाया सबक 

इसी बीच ही पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) हरियाणा के चरखी दादरी में उस गांव पहुंचे, जहां की विनेश फोगाट रहने वाली हैं। इस दौरान उन्होंने विनेश फोगाट (Vinesh Phogat)  के चाचा महावीर फोगाट (Uncle Mahavir Phogat) से भी बात की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में भगवंत मान (Bhagwant Mann)  ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर भी सीधा हमला किया। भगवंत मान (Bhagwant Mann)  ने कहा कि जब वह फाइनल में पहुंची तो कोई ट्वीट नहीं आया। लेकिन जब अयोग्य करार दिया गया तो फिर ट्वीट कर रहे हैं। भगवंत मान (Bhagwant Mann)  ने कहा कि उनके लिए कुछ प्रयास तो होने चाहिए। इसी विनेश फोगाट (Vinesh Phogat)  को दरियों पर बिठाया गया और वह रो रही थीं। हमारे प्लेयर्स को पहले तो अपने हक के लिए लड़ना पड़ रहा है।

भगवंत मान ने कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा कि इस मामले में साजिश है? लेकिन…

मान ने कहा कि खिलाड़ियों को जिंदाबाद और मुर्दाबाद करना पड़ रहा है। क्या यह खिलाड़ियों का काम है? भगवंत मान (Bhagwant Mann)  ने कहा कि उसे जिस समय तैयारी करनी चाहिए थी। उस दौर में विनेश फोगाट को नारे लगाने पड़े। भगवंत मान ने कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा कि इस मामले में साजिश है? लेकिन यह काम तो कोच और फिजियोथेरेपिस्ट का है कि वे चेक करें कि विनेश को क्या खाना चाहिए था और कैसे वजन कम हो सकता है?

पीएम मोदी ने यूक्रेन का युद्ध रुकवा दिया, लेकिन इसे क्यों नहीं रुकवा पाए?

पढ़ें :- Yogi Cabinet : सरकारी वकीलों का मानदेय बढ़ा, मंथली रिटेनरशिप के ऊपर बहस की नई फीस फिक्स

उन्होंने कहा कि ऐड दिया जाता है कि पीएम मोदी (PM Modi) ने यूक्रेन का युद्ध रुकवा दिया, लेकिन इसे क्यों नहीं रुकवा पाए। नीता अंबानी (Nita Ambani) भी ओलंपिक समिति में हैं। आखिर उन्होंने क्या किया? जिससे कुछ राहत मिलती। भगवंत मान ने कहा कि कुश्ती संघ को इस मामले में सवाल उठाना था। उन्होंने कहा कि आखिर एक लड़की दो बड़े मुकाबले एक दिन पहले खेलती है। फिर उसका वजन अचानक 100 ग्राम कैसे बढ़ जाता है?

Advertisement