Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Arvind Kejriwal से मिलने तिहाड़ जेल आ सकते हैं भगवंत मान, मुलाकातियों की लिस्ट में जोड़ा गया नाम

Arvind Kejriwal से मिलने तिहाड़ जेल आ सकते हैं भगवंत मान, मुलाकातियों की लिस्ट में जोड़ा गया नाम

By santosh singh 
Updated Date

दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann)अगले सप्ताह तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने जा सकते हैं। मुलाकातियों की सूची में उनका नाम जोड़ दिया गया है।

पढ़ें :- UP Panchayat Chunav Update : तीन महीने में पंचायत चुनाव होना बेहद मुश्किल, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट बनी बड़ी वजह!

भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से मिलने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन को पत्र लिखा था।इसके बाद जेल प्रशासन की ओर से उन्हें मिलने की अनुमति दे दी गई थी। सूत्रों के अनुसार, अब उनका नाम मुलाकातियों की सूची में जोड़ दिया गया है। अगले सप्ताह वह उनसे मिल सकते हैं।

मालूम हो कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने तिहाड़ जेल में मिलने वालों में छह लोगों के नाम की सूची जेल प्रशासन को सौंपी थी। केजरीवाल से मिलने वालों की लिस्ट में पत्नी सुनीता, बेटा पुलकित, बेटी हर्षिता, दोस्त संदीप पाठक, दोस्त बिभव व एक और दोस्त का नाम दिया गया था।

अब इस लिस्ट में पंजाब के सीएम भगवंत मान का नाम भी शामिल हो गया है। बता दें कि जेल प्रशासन के नियम के अनुसार कोई भी मुल्जिम मिलने के लिए 10 लोगों के नाम दे सकते हैं।

21 मार्च को हुई थी दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी

पढ़ें :- Video-लखनऊ स्टेशन पर फर्स्ट AC में सफर कर रही महिला के 2.50 लाख के गहने और 25 हजार कैश चोरी, 4 बार चेन पुलिंग पर भी रेलवे से नहीं मिली मदद

उल्लेखनीय है कि दिल्ली आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को 21 मार्च को दो घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तारी किया था। इसके बाद एजेंसी ने कोर्ट में पेश कर दिल्ली सीएम की रिमांड ली थी।

इसके बाद सोमवार यानी 1 अप्रैल को रिमांड अवधि खत्म होने पर ईडी ने सीएम केजरीवाल के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत की मांग की। इस पर कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एजेंसी ने सोमवार शाम को सीएम केजरीवाल को तिहाड़ जेल शिफ्ट किया।

Advertisement