Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में भगवंत मान ने ली शपथ, कहा-विरोधियों की निंदा नहीं विकास करेंगे

पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में भगवंत मान ने ली शपथ, कहा-विरोधियों की निंदा नहीं विकास करेंगे

By शिव मौर्या 
Updated Date

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव (punjab assembly elections) में प्रचंड बहुमत से सत्ता में आने वाली आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता भगवंत मान (bhagwant mann) ने आज मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उन्हें राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण में आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

बता दें कि, शपथ ग्रहण समारोह शहीद क्रांतिकारी भगत सिंह के गांव में रखा गया है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भगवंत मान (bhagwant mann) ने कहा कि मेरे लिए खटकड़ कला कोई नया नहीं है। भगत सिंह ने जो लड़ाई लड़ी थी वही लड़ाई मेरी पार्टी भी लड़ रही है। आपके प्यार का कर्जा उतारने के लिए कई जन्म लेने पड़ेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, जो जनता चाहती है वह करती है। जिन्होंने वोट दिया वो भी मेरे अपने हैं। मैं उनका भी मुख्यमंत्री हूं और यह सरकार उनकी भी है। इस दौरान उन्होंने एक शेयर भी कहा। उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी से लड़ने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, हुकूमत वे करते हैं जिनका दिलों पर राज होता है, यूं कहने को तो मुर्गे के सिर पे भी ताज होता है।

Advertisement