पढ़ें :- रविवार को नहाय खाय के साथ शुरू होगा महापर्व छठ, बुधवार को उषा अर्घ्य के साथ होगा पारण
इस बार भाई दूज की तिथि (Bhai Dooj Date) को लेकर असमंजस की स्थिति बन रही है क्योंकि दिवाली 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों दिन मनाई जा रही है। ऐसे में भाई दूज कब है और तिलक करने का शुभ मुहूर्त क्या है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, द्वितीया तिथि की शुरुआत 02 नवंबर, 2024 को रात 08 बजकर 21 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 03 नवंबर, 2024 को होगा। पंचांग के आधार पर इस साल भाई दूज का त्योहार 3 नवंबर 2024, दिन रविवार को मनाया जाएगा।
3 नवंबर को भाइयों को तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से लेकर 3 बजकर 22 मिनट तक है। इस दौरान बहनें अपने भाई को तिलक लगा सकती हैं।
भाई दूज मंत्र (Bhai Dooj 2023 Mantra)
भाई दूज पर बहनें भाई को टीका लगाते समय इस मंत्र को बोले-
पढ़ें :- "Shriphaal" Navratri fast : नवरात्रि व्रत में "श्रीफल" को माता लक्ष्मी व ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है , जानें प्रमुख उपयोग और मान्यताएं
गंगा पूजे यमुना को, यमी पूजे यमराज को।
सुभद्रा पूजे कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई आप बढ़ें, फूले-फलें।।
इस दिन ‘ॐ श्री चित्रगुप्ताय नमः’ की 108 मंत्र का जाप करना लाभदायक रहता है।
भाई दूज की पौराणिक कथा
कहा जाता है कि यम जब यमुना के घर गए तो उनकी बहन ने तिलक लगाया और भाई को भोजन करवाया। यमुना ने भाई यम का इतने अच्छे से स्वागत किया कि भाई यम ने उसे खुश होकर वरदान मांगने के लिए कहा। वरदान में यमुना ने अपने भाई से कहा कि हर साल आप इस दिन मेरे घर आना। इसी को देख हर भाई-बहन ने भाई दूज को मनाना शुरू किया।