जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Rajasthan Chief Minister Bhajanlal Sharma) ने बड़ा फेरबदल करते हुए लगभग 72 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)और 121 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शुक्रवार देर रात जारी की गई IAS अफसरों के तबादले की लिस्ट में करीब 32 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। कार्मिक विभाग (Personnel Department) द्वारा ये आदेश जारी किया गया है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
इस लिस्ट के मुताबिक, कई एसडीएम (SDM) और एडीएम (ADM) को भी बदला गया है। वहीं सीएम के संयुक्त सचिव अब IAS सिद्धार्थ सिहाग होंगे। कार्मिक विभाग (Personnel Department) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, विश्व मोहन शर्मा को अब आयुक्त मिड-डे-मिल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कौन-कौन अब कहां?
कार्मिक विभाग (Personnel Department) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, विश्व मोहन शर्मा को अब आयुक्त मिड-डे-मिल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बालोतरा कलेक्टर राजेंद्र विजय को विशिष्ट शासन सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग दिया गया। बांसवाड़ा कलेक्टर प्रकाश चंद शर्मा को कार्यकारी निदेशक शहरी पेयजल सीवरेज इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन का जिम्मा सौंपा गया है। बारां कलेक्टर नरेंद्र गुप्ता को विशिष्ट शासन सचिव राजस्व विभाग दिया गया है। वहीं, धौलपुर कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल को आयुक्त विभागीय जांच का विभाग दिया गया है। इसके अलावा हनुमानगढ़ कलेक्टर रूक्मणि रियार को आयुक्त नगर निगम जयपुर ग्रेटर विभाग दिया गया है।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप