Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Bharat-VISTAAR AI :  किसानों के लिए कल लॉन्च हो रहा स्पेशल AI प्लेटफॉर्म, बनेगा खेती की डिजिटल रीढ़, मिलेगी हर जानकारी

Bharat-VISTAAR AI :  किसानों के लिए कल लॉन्च हो रहा स्पेशल AI प्लेटफॉर्म, बनेगा खेती की डिजिटल रीढ़, मिलेगी हर जानकारी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bharat-VISTAAR AI : भारत सरकार कल यानी मंगलवार को किसानों के लिए एक बेहद खास योजना ‘भारत-विस्तार’ लॉन्च करने जा रही है। यह एक एआई (AI) आधारित प्लेटफॉर्म है, जो किसानों को उनकी अपनी भाषा में मोबाइल या एक साधारण फोन कॉल के माध्यम से जानकारी प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस पहल की शुरुआत राजस्थान के जयपुर से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे। यह उपकरण फसल नियोजन, कृषि पद्धतियों और कीटों से संबंधित पैकेज, मौसम पूर्वानुमान, बाजार, योजना की जानकारी, पात्रता, आवेदन और शिकायत निवारण पर मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

पढ़ें :- VIDEO : कानपुर के हैलेट अस्पताल में सफाई कर्मचारी और तीमारदार के बीच मारपीट, मामले की जांच शुरू

डिजिटल खेती
भारत-विस्तार की सबसे खास बात इसकी एआई असिस्टेंट ‘भारती’ है। यह एक डिजिटल एक्सपर्ट की तरह 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 पर फोन करके या ऐप के जरिए ‘भारती’ से बात कर पाएंगे। यह एआई असिस्टेंट किसानों को फसल की योजना बनाने, खाद और बीज के सही इस्तेमाल, कीट प्रबंधन, मौसम के अपडेट और मंडी भाव की सटीक जानकारी देगी।

10 प्रमुख केंद्रीय योजनाओं की जानकारी
लॉन्च के बाद भारत-विस्तार पर किसान 10 प्रमुख केंद्रीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, जिनमें PM-KISAN, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY), सॉयल हेल्थ कार्ड, संशोधित ब्याज सब्सिडी योजना, कृषि यंत्रीकरण उप-मिशन, पर ड्रॉप मोर क्रॉप, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, PM अन्नदाता आय संरक्षण अभियान, एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड और किसान क्रेडिट कार्ड शामिल हैं।

 

पढ़ें :- LPG Gas Cylinder : बुकिंग के बाद भी अगर डीलर नहीं दे रहा सिलेंडर तो कहां करें शिकायत? भारत गैस, इंडेन और HP के हेल्पलाइन नंबर जारी
Advertisement