कॉमेडियन भारती सिंह किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। उनकी गिनती देश की मशहूर कॉमेडियन्स की लिस्ट में की जाती है। उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है। इसके अलावा वो बॉडी शेमिंग का भी शिकार बनीं। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और वेट लॉस करके लोगों को न केवल चौंकाया बल्कि मिसाल भी पेश की है। ऐसे में आज जानेंगे कि किस तरह भारती सिंग ने 10 महीने में 15 किलो से ज्यादा वजन घटाया था।
पढ़ें :- तंबाकू-शराब के अलावा भी कैंसर का खतरा! इन पांच इंफेक्शन से रहें सावधान
बिना जिम-एक्सरसाइज के घटाया वजन
एक्ट्रेस ने एक इंटव्यू में बताया था कि उन्होंने बिना जिम में पसीना बहाए ही वजन घटाया था। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वो अपने पसंद की हर चीज खाती थीं। बस तरीका थोड़ा अलग था। भारती वेट लॉस जर्न के दौरान ब्रेकफास्ट में सफेद मक्खन और गोभी का पराठा खाती थीं। लेकिन नाश्ते के बाद भारती अपनी डाइट में काफी बदलाव करती थीं। नाश्ता और लंच के बाद कॉमेडियन की डाइट कम होने लगती थी। वहीं रात को उनका मील लाइफ लाइट होता था। कई बार तो वो रात को खाना भी नहीं खाती थीं। भारती रात का डिनर शाम 7 बजे तक कर लेती थीं। इसके बाद वो कुछ भी नहीं खाती थीं।
इस फास्टिंग से घटाया वजन
भारती ने वजन घटाने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग का सहारा लिया था। भारती अपने वेट लॉस का क्रंडिट भी इंटरमिटेंट फास्टिंग को देती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि क्या होता है इंटरमिटेंट फास्टिंग। चलिए जानते हैं इस फास्टिंग के बारे में।
पढ़ें :- Bullet Coffee: सुबह की कॉफी में घी डालना कितना सही? जानें क्या है बुलेट कॉफी और क्यों हो रही चर्चा
क्या होता इंटरमिटेंट फास्टिंग?
इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइटिंग का एक ऐसा तरीका है जिसमें आप कुछ समय तक खाना खाते हैं और कुछ समय भूखा रहते हैं। इस फास्टिंग में खाने और उपवास का समय निर्धारित रहता है।
इंटरमिटेंट फास्टिंग के प्रकार
16/8 मेथड
दिन के 24 घंटों में 16 घंटे उपवास और 8 घंटे खाने की “विंडो” होती है।
पढ़ें :- रात में बार-बार लगती है भूख? हर दिन आधी रात को उठकर खाते हैं खाना, तो हो सकती है यह गंभीर बीमारी
उदाहरण: आप शाम 8 बजे खाना खाते हैं, तो अगला भोजन अगले दिन दोपहर 12 बजे करते हैं।
5:2 डाइट
हफ़्ते में 5 दिन सामान्य खाना, और 2 दिन बहुत कम कैलोरी (लगभग 500–600 कैलोरी)।
Eat-Stop-Eat
हफ़्ते में 1 या 2 बार 24 घंटे का उपवास।
उदाहरण: एक दिन रात के खाने से अगले दिन रात के खाने तक कुछ नहीं खाना।
पढ़ें :- कभी न लगायें अपने फोन में इन 4 तरह के वालपेपर, जानिए कैसा असर डालता है दिमाग पर
Alternate-Day Fasting
एक दिन सामान्य खाना, अगला दिन बहुत कम कैलोरी या बिल्कुल नहीं।