नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP ) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की भदोही लोक सभा सीट (Bhadohi Lok Sabha Seat) से डॉ. विनोद कुमार बिंद (Dr Vinod Kumar Bind) को प्रत्याशी घोषित किया है।
पढ़ें :- NEET परीक्षा में खुद को असफल समझ आत्महत्या कर बैठी छात्रा, मौत के बाद आया काउंसलिंग में नाम
बीजेपी ने भदोही के मौजूदा सांसद रमेश चंद बिंद का टिकट काट दिया है। उनकी जगह मिर्जापुर की मझवां विधानसभा से निषाद पार्टी के विधायक विनोद कुमार बिंद को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने इसकी जानकारी दी है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भदोही से डॉ. विनोद कुमार बिंद को उम्मीदवार घोषित किया है। बीजेपी अब तक वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया समेत लगभग सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।