Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bhiwani Case: अपहरण के बाद हत्या का आरोप, जली बोलेरो में मिले थे कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

Bhiwani Case: अपहरण के बाद हत्या का आरोप, जली बोलेरो में मिले थे कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bhiwani Case: भिवानी में गुरुवार को एक जली बोलेरो में दो कंकाल मिलने की घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। हरियाणा से लेकर राजस्थान तक इस घटना को लेकर सियासत गर्म हो गयी है। बताया जा रहा है कि, दोनों मृतक राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं। आरोप है कि दोनों का भरतपुर से अपहरण करके भिवानी में मर्डर किया गया है।

पढ़ें :- सीएम योगी ने बस्ती मंडल के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिये ये दिशा-निर्देश

मृतकों के परिजनों ने बजरंग दल के 5 कार्यतकर्ताओं पर अपहरण और हत्या का आरोप लगाया है। इसमें मोनू मानेसर पर भी आरोप है। माना जा रहा है कि पूरा मामला गो तस्करी से जुड़ा है। इनमें मोनू मानेसर का नाम भी शामिल है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर करने में जुटी है।

ये था पूरा मामला
राजस्थान के भरतपुर जिले के गोपालगढ़ पुलिस थाना में इस्माइल ने एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर नासिर और जुनैद के अपहरण का केस दर्ज किया था। मृतक के भाई का आरोप है कि उसके दो चचेरे भाई नासिर और जुनैद दोनों अपनी बोलेरो गाड़ी में ससुराल गए थे। रात को वहीं रुक गए थे। बताया जा रहा है कि नासिर और जुनैद सुबह छह बजे जब वापस बोलेरो गाड़ी से वापस लौट रहे थे, तभी करीब आठ दस लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और उनके साथ मारपीट की और उनकी गाड़ी में ही दोनों का अपहरण कर ले गए।

ऐसे हुई शिनाख्त
वहीं, जली गाड़ी में दो लोगों के शव मिलने के लौहारू पुलिस ने जांच शुरू की। बोलेरो गाड़ी के चेसिस नंबर से दोनों मृतकों के बारे में पता लगाया, जिसके बाद भरतपुर गोपालगढ़ पुलिस थाना के एसएचओ रामनरेश लोहारू पुलिस थाना पहुंचे। एसएचओ ने दोनों मृतकों की पहचान गांव घाटमिका निवासी नासिर और जुनैद के रूप में कर दी। जिसके बाद मृतक के परिजनों को भी बुलाया गया।

शवों की शिनाख्त के लिए होगा डीएनए मिलान
वहीं शवों का रोहतक पीजीआई में शुक्रवार को चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसमें मृतकों के परिजनों से डीएनए मिलान के बाद ही शवों की शिनाख्त हो पाएगी, क्योंकि दोनों शव पूरी तरह जल चुके हैं और सिर्फ उनके कंकाल बचे हैं।

पढ़ें :- सीएम योगी के निर्देश पर अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ 8 जुलाई से अभियान चलाएगा परिवहन विभाग

 

Advertisement