1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहराइच में बारिश के कारण तालाब बना मेडिकल कॉलेज, नाव बनाकर निकल रहे लोग

बहराइच में बारिश के कारण तालाब बना मेडिकल कॉलेज, नाव बनाकर निकल रहे लोग

यूपी (UP) के बहराइच जिले (Bahraich District) में शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते शहर से लेकर गांव तक पानी पानी हो गया है। मेडिकल कॉलेज (Medical College) में जल भराव से यहां बाइक और कार डूब गई हैं। वहीं, युवा अपने तरीके से नाव बनाकर वहां से निकलने का प्रयास कर रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

बहराइच। यूपी (UP) के बहराइच जिले (Bahraich District) में शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते शहर से लेकर गांव तक पानी पानी हो गया है। मेडिकल कॉलेज (Medical College) में जल भराव से यहां बाइक और कार डूब गई हैं। वहीं, युवा अपने तरीके से नाव बनाकर वहां से निकलने का प्रयास कर रहे हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

इसके अलावा शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों के घरों में पानी भर गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलभराव की यही स्थिति है। इसके चलते करीब आधा दर्जन कच्चे मकान गिर गए हैं। वहीं, दीवार गिरने से एक महिला की भी मौत हो गई है। बिजली कटौती से भी लोग परेशान हैं। लोगों के घरों में पानी भर गया है। इससे घर का जरूरी सामान भी भीग गया है। घर से पानी निकालने की भी गुंजाइश नहीं बची है।

पयागपुर थाना प्रभारी करूणाकर पांडेय ने बताया कि भारी बारिश होने से सेवढ़ा निवासी गुरई व उसकी पत्नी झुकना देवी (65) अपने घर में बने छप्पर में सो रही थी तभी अचानक सोते आए तेज बारिश होने के कारण गुरई अपनी बकरियों को दूसरी जगह बांधने चला गया उसी दौरान छप्पर गिर गया जिसमें पत्नी झुकना देवी दब गई। बारिश के कारण दीवार भी ढह गई। मेडिकल कॉलेज में पानी भरने से बाइक और कार डूब गए।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...