1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लोको पायलट्स से मिले राहुल गांधी, कहा-ये देश की Life line कही जाने वाली रेलवे की रीढ़ हैं

लोको पायलट्स से मिले राहुल गांधी, कहा-ये देश की Life line कही जाने वाली रेलवे की रीढ़ हैं

कांग्रेस नेता और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार लोको पायलट्स से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने उनसे बातचीत की। कांग्रेस की तरफ से इस मुलाकात की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार लोको पायलट्स से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने उनसे बातचीत की। कांग्रेस की तरफ से इस मुलाकात की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

पढ़ें :- BJP अगर ये सोच रही है कि वो सपा के ‘छात्र सभा’ के युवाओं को छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाने से रोक लेगी तो ये उसकी ग़लतफ़हमी है: अखिलेश यादव

कांग्रेस ने मुलाकात की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि, नेता विपक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट्स से मुलाकात की। ये लोको पायलट देश की Life line कही जाने वाली रेलवे की रीढ़ हैं। इनके जीवन को सरल और सुरक्षित करना रेलवे सुरक्षा की ओर हमारा एक मजबूत कदम होगा।

बता दें कि, इससे पहले आज सुबह राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के हाथरस में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी पार्टी मदद करेगी। इसके साथ ही सीएम योगी से पीड़ित परिवारों को दिल खोलकर मुआवजा देने की अपील की।

पढ़ें :- एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में आया कोर्ट का फैसला, सिपाही प्रशांत चौधरी दोषी करार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...