1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Side effects of eating cumin: तड़के में स्वाद और खुशबू बढ़ाने वाला जीरा का जरुरत से अधिक सेवन सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक

Side effects of eating cumin: तड़के में स्वाद और खुशबू बढ़ाने वाला जीरा का जरुरत से अधिक सेवन सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक

दाल से लेकर तमाम चीजों में तड़के के लिए और सलाद में पड़ने वाले मसाले में जीरे का इस्तेमाल किया जाता है। जीरा खाने में सिर्फ स्वाद ही नहीं खुशबू भी बढ़ाता है। पर क्या आप जानते है जीरे का अधिक सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Side effects of eating cumin: दाल से लेकर तमाम चीजों में तड़के के लिए और सलाद में पड़ने वाले मसाले में जीरे का इस्तेमाल किया जाता है। जीरा खाने में सिर्फ स्वाद ही नहीं खुशबू भी बढ़ाता है। पर क्या आप जानते है जीरे का अधिक सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।

पढ़ें :- Video-बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर पर चढ़ा GEN-Z ट्रेंड का रंग, छात्र प्रदर्शन के दौरान वायरल रील को किया रीक्रिएट

जीरा में कई तरह के पोषक तत्व पाये जाते है। जैसे विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन सी और मैग्नीशियम समेत कई पोषक तत्व पाये जाते है। जरुरत से ज्यादा जीरे का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता।

प्रेगनेंसी एक महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत पल होता है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर खान-पान को लेकर क्योंकि, आप जो भी खाते हैं उसका असर सीधा आपके बच्चे पर पड़ता है। आपको बता दें कि जीरे की तासीर गर्म होती है। जरूरत से ज्यादा इसका सेवन प्रेगनेंसी में नुकसानदायक हो सकता है।

अगर आप जरूरत से ज्यादा जीरे का सेवन करते हैं तो इससे आपको उल्टी की समस्या हो सकती है। उल्टी और जी मिचलाने का कारण बन सकता है जीरे का सेवन। डायबिटीज मरीजों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो जीरे का सीमित मात्रा में सेवन करें। क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है।

पढ़ें :- Video Viral : रोडवेज बस को कपल ने बना लिया OYO, सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराज़गी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...