Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. ‘बैठ जा मेरी बोलेरो में…’ भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे के नए गाने ने मचाया गदर, सोशल मीडिया पर मची धूम

‘बैठ जा मेरी बोलेरो में…’ भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे के नए गाने ने मचाया गदर, सोशल मीडिया पर मची धूम

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली।  भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री (Bhojpuri Music Industry) के फेमस एक्टर, सिंगर रितेश पांडे (Singer Ritesh Pandey) आज किसी पहचान को मोहताज नहीं हैं। रितेश ने अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं। वहीं, अब उनका नया धोबी गीत ‘बैठ जा मेरी बोलेरो में’ (Baith Ja Meri Bolero Me) में रिलीज हो गया है। इस गाने को रिलीज होते काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को कुछ ही देर में काफी बार देखा जा चुका है।

पढ़ें :- Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका

रितेश संग अंतरा सिंह प्रियंका ने दी अपनी आवाज

रितेश पांडे (Ritesh Pandey) के  धोबी गीत ‘बैठ जा मेरी बोलेरो में’ गाने को रिद्धि एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने रितेश के साथ भोजपुरी की हिट सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका ने मिलकर गाया है। ये गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। रितेश का ये नया धोबी गीत बेहद खास है। इसे दर्शक बेहद पसंद कर हरे हैं। रितेश ने अपने इस गाने को लेकर कहा कि ‘बैठ जा मेरी बोलेरो में’ फन लविंग गाना है। आपको बता दें कि रितेश पांडे ने एक्टिंग के साथ ही गायकी में भी अपने हुनर का परचम लहरा रहे है।

रितेश का ‘हैलो कौन’ गाना हुआ था हिट

पढ़ें :- Aastha Shah Cannes Film Festival: बीमारी के चलते Aastha Shah को मिला कान्स फिल्म फेस्टिवल मौका, ग्रीन गाउन में एक्ट्रेस ने लूटी महफ़िल

उन्होंने ऑडियंस को एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। रितेश पांडे (Ritesh Pandey)  का सबसे फेमस सॉन्ग ‘हैलो कौन’ रहा है। उसके बाद एक से बढ़कर एक गाना लेकर वे समय – समय पर आते हैं। उनके ‘बैठ जा मेरी बोलेरो में’ को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने के गीतकार जेडी बहादुर हैं। संगीतकार आशीष वर्मा हैं। अरेंजर  धनंजय सिंह हैं। वीडियो आशीष यादव का है। रितेश सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। वह आए दिन अपने आने वाले गानों की जानकारी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

Advertisement