Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह काराकाट से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, किसी दल से या निर्दलीय अभी तय नहीं

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह काराकाट से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, किसी दल से या निर्दलीय अभी तय नहीं

By santosh singh 
Updated Date

पटना। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Bhojpuri superstar Pawan Singh) ने बुधवार को काराकाट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। हालांकि पवन सिंह किसी दल या निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया है, लेकिन पवन सिंह सोशल मीडिया साइट X पर चुनाव लड़ने की जानकारी देते हुए कहा कि पर कारकाट सीट (Karakat Seat) से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

पवन सिंह (Pawan Singh) ने अपने पोस्ट में लिखा- “माता गुरुतरा भूमेरू” अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी माँ से वादा किया था की मैं इस बार चुनाव लड़ूंगा । मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट,बिहार से लड़ूंगा । जय माता दी

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

बता दें, बीजेपी ने पवन सिंह (Pawan Singh) को आसनसोल से टिकट दिया था, लेकिन, पवन सिंह (Pawan Singh) ने निजी कारणों का हवाला देकर असनसोल सीट छोड़ने की घोषणा की थी। बता दें, कारकाट सीट पर एनडीए (NDA) की ओर से उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) को टिकट दिया गया है। वहीं भाकपा माले की तरफ से राजाराम सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।

Advertisement