Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Bhool Bhulaiyaa 3: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन पहुंचे वाराणसी, बाबा काशी विश्वनाथ के किए दर्शन, गंगा आरती में हुए शामिल

Bhool Bhulaiyaa 3: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन पहुंचे वाराणसी, बाबा काशी विश्वनाथ के किए दर्शन, गंगा आरती में हुए शामिल

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Bollywood actor Kartik Aryan) अपनी फिल्म भुल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3)के प्रमोशन को लेकर बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी पहुंचे। एक्टर कार्तिक आर्यन नमो घाट पहुंचे और वहां से बजड़े पर सवार होकर वह नौकायन करते हुए ललिता घाट पर पहुंचे।

पढ़ें :- राजनीतिक तनाव के बीच सांसद राघव चड्ढा ने संजय के साथ शेयर की फोटो, कहा- आप सबसे अच्छे लोगों में से एक

ललिता घाट पहुंचकर एक्टर कार्तिक आर्यन गंग द्वार से काशी के पुराधिपति बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचे और वहां उन्होंने बाबा की विधिवत पूजा और अर्चना की। इस दौरान वहां हर-हर महादेव के जयकारों से फैंस ने उनका स्वागत किया।

पढ़ें :- पति पत्नी और वो-2 की नई रिलीज़ डेट घोषित, पहले होली पर सिनेमाघरों में आने वाली थी फिल्म

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद वह बजड़े से दशाश्वमेध घाट पहुंचे और मां गंगा की आरती में शामिल हुए। गंगा आरती से पहले कार्तिक आर्यन ने मां गंगा की पूजा अर्चना की।

एक्टर कार्तिक आर्यन ने बताया कि बाबा विश्वानाथ और मां गंगा का आशीर्वाद लेने के लिए वह वाराणसी आए है। एक्टर कार्तिक ने वाराणसी को उनके लिए बहुत ही लकी बताया है। वह चाहते है कि हमेशा यहां आते रहें।

पढ़ें :- राका में अल्लू अर्जुन का लुक देख शाहरुख खान ने दिया बड़ा बयान, डायरेक्टर एटली ने फिल्म को बताया फिल्म को अपना ही हिस्सा
Advertisement