Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भूपेश बघेल की सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी है, इन्होंने एक भी वादे पूरे नहीं किए: जेपी नड्डा

भूपेश बघेल की सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी है, इन्होंने एक भी वादे पूरे नहीं किए: जेपी नड्डा

By शिव मौर्या 
Updated Date

Chhattisgarh Assembly Elections: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सियासी सरगर्मी तेजी से बढ़ती जा रही है। यहां पर दो चरणों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। भाजपा के दिग्गज नेता लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। रविवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ठेलकाडीह में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

पढ़ें :- रायबरेली की जनता राजनीतिक चेतना हमेशा मजबूत रही है, जिसके चलते यहां के नेता जनता के प्रति सदैव जवाबदेह रहे : प्रियंका गांधी

जेपी नड्डा ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने कभी जनता के बारे में नहीं सोचा। हमेशा अपने बारे में सोचा, अपने परिवार के बारे में सोचा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस एक भी विकास का काम नहीं गिना सकती है, यहां विकास का काम सिर्फ भाजपा ने किया है। छत्तीसगढ़ को पिछले 5 साल से ग्रहण लग गया है। भूपेश बघेल की सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी सरकार है। यह छलने वाली सरकार है, इन्होंने एक भी वादे पूरे नहीं किए। कांग्रेस सिर्फ अपनी चिंता करती है, जबकि भाजपा जनता की सेवा करती है।

इसके साथ ही कहा, भाजपा रिपोर्ट कार्ड की सरकार है। जो कहती है, वो करके दिखाती है। मोदी जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ घर बनाने के लिए तय किया, इनमें से साढ़े 3 करोड़ घर बना भी दिए। छत्तीसगढ़ में भी 14 लाख से अधिक घरों को सेंक्शन किया, लेकिन भूपेश बघेल सरकार ने 12 लाख घर नहीं बनने दिए।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, आज भारत, ब्रिटेन को पछाड़कर 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। जब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा गई है फिर भी भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी तरह आज अति गरीबी भारत में एक प्रतिशत से भी कम रह गई है। अभी पिछले दिनों जब प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ आए थे तो उन्होंने यहां 27 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसी तरह रायपुर डेमो का शुभारंभ किया। जगदलपुर और दंतेवाड़ा में डबल लाइन प्रोजेक्ट का श्रीगणेश किया। इस तरह विकास की कई परियोजनाओं का यहां शुभारंभ किया।

साथ ही कहा, भूपेश बघेल सरकार ने महतारी दुलार योजना के तहत 500 रुपए हर महीने देने का वादा किया था, लेकिन नहीं दिया। भूपेश बघेल सरकार छलिया सरकार है, यह कहती कुछ है और करती कुछ और है। उन्होंने कहा, भूपेश सरकार ने 2,161 हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला किया। इसी तरह चावल घोटाला, गोठान घोटाला, कोयला घोटाला, बालू घोटाला, ट्रांसफर घोटाला, आंगनबाड़ी के साड़ी खरीदी में घोटाला जैसे कई बड़े-बड़े घोटाले किए। ये घोटालों की सरकार है।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने बताई एक वोट की ताकत, बोले-आपका एक वोट संविधान, वंचितों के हक़,भागीदारी और आरक्षण की करेगा रक्षा
Advertisement