कासगंज। यूपी (UP) के कासगंज जिले (Kasganj District) में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 15 लोगों की मौत होने की खबर है। मौके पर चीख-पुकार मची है। ग्रामीण और पुलिसकर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार, कासगंज के पटियाली दरियावगंज मार्ग (Patiali Daryaavganj Marg) पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली (Tractor-Trolley) तालाब में गिर गई है। ट्रॉली में सवार सात बच्चे और आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख पुकार मची है।
पढ़ें :- UP IPS Transfer : संकल्प शर्मा को गौतमबुद्धनगर व संतोष मिश्रा को कानपुर नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त की सौंपी जिम्मेदारी
आसपास के ग्रामीण और पुलिसकर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। पटियाली के स्वास्थ्य केंद्र (Patiali Health Center) पर तालाब से निकाले श्रद्धालुओं को भेजा गया है। अब तक 15 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। श्रद्धालु एटा जिले के कहा गांव के बताए जा रहे हैं। सीएमओ राजीव अग्रवाल (CMO Rajeev Aggarwal) ने बताया कि हादसे में 15 की मौत हो चुकी है। इनमें सात मासूम बच्चे शामिल हैं, जबकि आठ महिलाएं हैं।