सोनभद्र। यूपी (UP) के सोनभद्र जिले (Sonbhadra District) के सदर कोतवाली क्षेत्र (Sadar Kotwali Area) के मारकुंडी घाटी (Markundi Valley) के दूसरे मोड़ पर एक बस पलट गई। हादसे में बस में सवार 25 तीर्थ यात्री घायल हो गए। बस में सवार कुल 65 लोग रामेश्वरम तीर्थ (Rameshwaram Teerth) जा रहे थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल (District Hospital) में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल तीर्थ पंडा समेत चार को वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
पढ़ें :- 150 करोड़ कमाने वाली ‘हनुमान अंश’ में हीरो को मिली मामूली फीस? जाने कैसे बिना ऑडिशन चुने गए थे बाबा के रोल के लिए
यह है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार बस्ती सहित तीन जिलों से एक स्लीपर बस पर सवार होकर तीर्थ यात्री रामेश्वरम दर्शन (Rameshwaram Darshan) के लिए जा रहे थे। बुधवार की रात सवा दो बजे करीब बस मारकुंडी घाटी की दूसरे मोड़ पर पहुंची थी, कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना को लेकर मौके पर चीख- पुकार मच गई। दुर्घटना होते ही सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लोढ़ी चौकी और गुरमा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां राहगीरों की मदद से एंबुलेंस के जरिए 25 घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
ये लोग हुए हैं जख्मी
घायलों में चतुर्भुज (40) वर्षीय निर्मला (55), श्रीकांति (60), भीम उपाध्याय (32) पुजारी शर्मा (62), सुभाष राय (61), सावित्री बोईन(60), रामसकल (65), शंभू (65), दयाराम (55), कृष्णा (64), सूर्यनारायण(65), प्रमिला (51), शीला (50), विजय (63), रामचंद्र (65), रविंद्र नाथ (65), कमलावती (64), विवेक (19), कपिल मुनि (65), जनक (60), गिरिजेश (55), मांडवी (56) , नेबुलाल (55) और सरोज (48) शामिल हैं। जिनका जिला अस्पताल (District Hospital) में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
पढ़ें :- अवध ओझा ने स्वरा भास्कर को उल्टा-सीधा बयान न देने की दी सलाह, बोले-भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, नहीं तो 30-40 करोड़ लोगों को मैं ऐसे ही निपटा दूंगा...
तीर्थ पंडा चतुर्भुज, निर्मला, दिनेश, भीम उपाध्याय समेत चार लोगों को चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। सीओ नगर राहुल पांडेय (CO Nagar Rahul Pandey) ने बताया कि सूचना मिलने पर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।