NEET Paper Leak Case: आज 18 जुलाई को कथित NEET पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) सुनवाई करने वाला है। इससे पहले केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने पेपर लीक गिरोह के सॉल्वर्स कनेक्शन तक पहुंच गई है और इस मामले में जांच एजेंसी ने पटना एम्स (Patna AIIMS) के तीन डॉक्टरों को हिरासत में लिया है।
पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास का जाना हालचाल,मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की ली जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच काफी आगे बढ़ चुकी है। जांच एजेंसी ने पेपर चोरी करने वाले से लेकर अभ्यर्थियों तक पहुंचाने और उन्हें रटाने से लेकर इस कड़ी में शामिल लगभग सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसी कड़ी में सीबीआई पटना एम्स के तीन डॉक्टरों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।
बताया जा रहा है कि सीबीआई द्वारा हिरासत में लिए गए पटना एम्स (Patna AIIMS) के तीनों डॉक्टर 2021 बैच के मेडिकल स्टूडेंट्स हैं। जांच एजेंसी ने इन तीनों डॉक्टरों का कमरा भी सील कर दिया है। इसके अलावा, तीनों के लैपटॉप और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं।