शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के विधानसभा स्पीकर (Assembly Speaker) ने बड़ा एक्शन लेते हुए बजट सत्र (Budget Session) के दौरान भाजपा के 15 विधायकों (15 BJP MLA) को सस्पेंड कर दिया है।
पढ़ें :- Asian Games Closing Ceremony : नीरू ढांडा होंगी समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक, इस बार जीते हैं दो गोल्ड और एक सिल्वर
विधानसभा सदन में हंगामे के बीच नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विपिन सिंह परमार, विनोद कुमार, हंसराज, रणधीर शर्मा, विनोद कुमार समेत 15 विधायक सदन से निष्कासित किए गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने निष्कासित किए सदस्यों को बाहर जाने के आदेश दिए। विधानसभा अध्यक्ष के मार्शल से धक्कामुक्की के मामले में यह कार्रवाई की गई है। सदन में अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। स्पीकर के मार्शल से धक्कामुक्की करने का मामला। अध्यक्ष ने कहा कि अगर निष्कासित सदस्य बाहर नहीं जाएंगे तो इन्हें मार्शल इन्हें बलपूर्वक निकालेंगे। इसके बाद सदस्य बेल में चले गए सदस्य। नारेबाजी करते रहे।
संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सदन को इन हालात में चलाया जाना संभव नहीं है। सदन से हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि उनके साथ धक्कामुक्की की गई। शोर-शराबे और हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 12: 00 बजे तक स्थगित कर दी गई है। कांग्रेस के विधायक भी सदन से बाहर चले गए हैं। भाजपा के विधायक अभी भी सदन के भीतर नारेबाजी कर रहे हैं।