Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भारतीय सेना का बड़ा एक्शन, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अल्ताफ लल्ली को मुठभेड़ में किया ढेर

भारतीय सेना का बड़ा एक्शन, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अल्ताफ लल्ली को मुठभेड़ में किया ढेर

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकवादी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) के बाद केंद्र की मोदी सरकार के अलावा भारतीय सेना (Indian Army) भी फुल ऐक्शन मोड में नजर आ रही है। खबर है कि शुक्रवार को बंदीपोरा में सेना को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सेना ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर अल्ताफ लल्ली (Lashkar-e-Taiba commander Altaf Lalli) को मुठभेड़ में मार गिराया है। खास बात है कि पहलगाम आतंकवादी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) की जिम्मेदारी भी लश्कर से जुड़े द रेजिस्टेंस फोर्स ने ली थी। बुधवार को आतंकवादियों ने 26 मासूम पर्यटकों को गोलियों से भून दिया था।

पढ़ें :- Lahore AQI :  लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर किस शहर का नाम

22 अप्रैल को हुए नरसंहार के बाद से ही घाटी में भारतीय सेना (Indian Army)  ने अभियान तेज कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना सेना को मिली थी। इसके बाद जम्मू और कश्मीर पुलिस (Jammu and Kashmir Police) के साथ मिलकर साझा तलाशी अभियान चलाया गया। लोकेशन का पता लगने के बाद आतंकियों के साथ लंबी मुठभेड़ भी हुई है।

Advertisement