नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) में 26 लोगों की मौत के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। हमले में 25 भारतीय नागरिकों और एक नेपाली नागरिक की जान गई थी। इस हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की एक आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने का फैसला लिया गया।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
भारत ने पाकिस्तान सरकार (Pakistan Government) के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट की देश में पहुंच को रोक दिया है यानी पाकिस्तान सरकार का एक्स हैंडल भारत में नहीं दिखेगा और ना ही उसके कोई पोस्ट नजर आएंगे हालांकि पाकिस्तान और भारत के बाहर अन्य देशों में यह अकाउंट एक्टिव दिखेगा। ए्क्स हैंडल के अलावा पाकिस्तान सरकार (Pakistan Government) की आधिकारिक वेबसाइट को भी भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। भारत में https://pakistan.gov.pk/ को एक्सेस नहीं किया जा सकता है।
यह कदम CCS की बैठक के बाद उठाया गया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बुधवार शाम प्रेस वार्ता में बताया कि भारत और पाकिस्तान दोनों अपने उच्चायोगों में कार्यरत स्टाफ की संख्या को घटाकर 55 से 30 कर रहे हैं। यह प्रक्रिया 1 मई तक पूरी कर ली जाएगी। इस अहम CCS बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक से पहले ही कहा था कि पहलगाम हमले के दोषियों को करारा जवाब दिया जाएगा, और भारत उन लोगों को भी छोड़ेगा नहीं “जो पर्दे के पीछे से षड्यंत्र रच रहे हैं।