नई दिल्ली। नीट-यूजी और यूजीसी-नेट परीक्षा घोटाला ( NEET-UG 2024/UGC NET Exam Scam) मामले में केंद्र सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। नीट-यूजी और यूजीसी-नेट परीक्षाओं (NEET-UG 2024/UGC NET Exam ) के आयोजन में अनियमितताओं के आरोपों के मद्देनजर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के प्रमुख सुबोध कुमार सिंह (NTA Director General Subodh Kumar Singh) को शनिवार रात उनके पद से हटा दिया है।
पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?
प्रदीप सिंह करोला को अगले आदेश तक उनके स्थान पर नियुक्त किया गया
बता दें कि सुबोध कुमार सिंह (Subodh Kumar Singh) को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में अनिवार्य प्रतीक्षा पर रखा गया है। फिलहाल उनके स्थान पर 1985 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी प्रदीप सिंह करोला को अगले आदेश तक उनके स्थान पर नियुक्त किया गया है। पिछले दो महीनों से एनटीए (NTA) देश की दो सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक को लेकर विवादों में घिरा हुआ है।
कौन हैं सुबोध कुमार सिंह?
सुबोध कुमार उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन और मास्टर की डिग्री हासिल की है। वहीं, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNU), नई दिल्ली से एमबीए की डिग्री भी हासिल की है। सुबोध ने 2009 से 2018 तक छत्तीसगढ़ सचिवालय में तीन बार के भाजपा मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यकाल में नौ साल तक काम किया है।
पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय
बिहार EOU ने सौंपी अहम रिपोर्ट
इस बीच बड़ी खबर ये भी है कि नीट पेपर लीक मामले में अब तक हुई जांच की एक विस्तृत रिपोर्ट बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को सौंप दी है। बता दें कि इस रिपोर्ट में 5 मई को परीक्षा के दिन हुई गिरफ्तारी से लेकर पिछले डेढ़ महीने में हुई कार्रवाई और जमा किए गए सबूतों की जानकारी दी गई है।