Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हरियाणा विधानसभा चुनाव एलान के बाद जजपा को बड़ा झटका, दो दिन में चार विधायकों ने दिया इस्तीफा

हरियाणा विधानसभा चुनाव एलान के बाद जजपा को बड़ा झटका, दो दिन में चार विधायकों ने दिया इस्तीफा

By शिव मौर्या 
Updated Date

Haryana Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव का एलान हो गया है। चुनाव के एलान के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। इन सबके बीच जननायक जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व पंचायत मंत्री रहे टोहाना के विधायक देवेंदर बबली ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अजय चौटाला को पत्र भेज सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है।

पढ़ें :- Iran–Israel War: युद्ध में कूदे हूती लड़ाके, इजरायल पर दागी मिसाइलें, अब और भी खतरनाक हो सकता है युद्ध

इसके साथ ही ईश्वर सिंह ने भी पार्टी छोड़ दी है। ईश्वर सिंह कैथल के गुहला आरक्षित विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2019 में जीत दर्ज किए थे। वर्तमान विधायक ईश्वर सिंह ने जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय चौटाला को लिखित में अपना त्यागपत्र दिया है। इसके साथ ही शाहबाद से विधायक ​रामकरण ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

हरियाणा चुनाव से ठीक पहले दो दिनों में जजपा को बड़ा झटका लगा है। चार विधायकों ने पार्टी से अलविदा कह दिया है। ईश्वर सिंह और रामकरण ने निजी कारणों से इस्तीफा देने की बात कही है। इसके साथ ही उकलाना से विधायक एवं पूर्व मंत्री अनूप धानक ने जननायक जनता पार्टी के सभी दायित्वों व पदों से इस्तीफा दे दिया है। विधायक अनूप धानक ने आचार संहिता लागू होने के दो घंटे में ही यह एलान किया था।

 

पढ़ें :- उत्तराखंड में भाजपा को लगा बड़ा झटका: कई दिग्गज नेता कांग्रेस में हुए शामिल, कुमारी शैलजा ने कहा-BJP सरकार से तंग आ चुकी है जनता
Advertisement