Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लोकसभा चुनाव 2024 : RLD को बड़ा झटका, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी ने द‍िया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव 2024 : RLD को बड़ा झटका, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी ने द‍िया इस्तीफा

By santosh singh 
Updated Date

नई द‍िल्‍ली। लोकसभा चुनाव 2024  से पहले राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी (National Vice President Shahid Siddiqui) ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सिद्दीकी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर ल‍िखा कि मैंने अपना त्यागपत्र राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी (Rashtriya Lok Dal President Jayant Chaudhary) को को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मैं ख़ामोशी से देश के लोकतांत्रिक ढांचे को समाप्त होते नहीं देख सकता। मैं जयंत सिंह जी और आरएलडी (RLD) मैं अपने साथियों का आभारी हूं।

पढ़ें :- Sharad Pawar health update :  शरद पवार की सेहत को लेकर डॉक्टर ने दिया अपडेट , बोले- जल्द ठीक होंगे

सिद्दीकी ने कहा कि कल मैंने रालोद (RLD) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद (National Vice President) और उसकी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। मैं और मेरा परिवार इंदिरा के आपातकाल के खिलाफ खड़े हुए थे और आज उन सभी संस्थानों को कमजोर होते हुए चुपचाप नहीं देख सकते, जिन्होंने एकजुट होकर भारत को दुनिया के महान देशों में से एक बनाया है।

पढ़ें :- हार्दिक पांड्या के न होने से बिगड़ा टीम इंडिया का बैलेंस! कप्तान शुभमन गिल के बयान से चर्चा तेज

आज जब भारत के संविधान और लोकतांत्रिक ढांचा खतरे में है, खामोश रहना पाप है

सिद्दीकी ने कहा कि आज जब भारत के संविधान और लोकतांत्रिक ढांचा खतरे में है। खामोश रहना पाप है। मैं जयंत जी का आभारी हूं, पर भारी मन से आरएलडी (RLD)  से दूरी बनाने के लिए मजबूर हूं। भारत की एकता, अखंडता विकास और भाईचारा सर्वप्रिए है। इसे बचाना हर नागरिक की ज‍िम्मेवारी और धरम है।

Advertisement