Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Big Breaking: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला, डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर किया दावा

Big Breaking: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला, डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर किया दावा

By शिव मौर्या 
Updated Date

Big Breaking: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) के घर पर बुधवार को असमाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Deputy CM Manish Sisodia) ने हमले की जानकारी ट्वीट कर दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) जी के घर पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर CCTV कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए हैं। गेट पर लगे बूम बेरियर भी तोड़ दिए हैं।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

मनीष ​सिसोदिया (Manish Sisodia) के इन आरोपों के बाद हड़कंप मच गया। मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) का आरोप है कि, बीजेपी के गुंडे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) जी के घर पर तोड़फोड़ करते रहे। बीजेपी की पुलिस उन्हें रोकने की जगह उन्हें घर के दरवाज़े तक लेकर आई।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट
Advertisement