Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Cyrus Mistry passes away: टाटा संस के थे पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का निधन, सड़क हादसे में गई जान

Cyrus Mistry passes away: टाटा संस के थे पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का निधन, सड़क हादसे में गई जान

By शिव मौर्या 
Updated Date

Cyrus Mistry passes away:  देश के जाने माने सायरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की सड़क हादसे में जान चली गयी है। बताया जा रहा है कि मुंबई आते समय सड़क हादसा हुआ है, जिसमें उनकी जान चली गयी। सायरस मिस्त्री (Cyrus Mistry ) टाटा संस के पूर्व चेयरमैन भी रहे हैं। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद से मुंबई आते समय पालघर के पास गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे के बाद उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया है। मिस्त्री चार साल तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रह चुके हैं।

पढ़ें :- First look of Vande Bharat Metro : वंदे भारत मेट्रो सामान्य श्रेणी के यात्रियों की जरूरतों को करेगी पूरा , यहां देखें फर्स्ट-लुक

पालघर के पास हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि, सायरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई आ रहे थे। पालघर के पास एक ब्रिज पर उनकी मर्सिडीज कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है ये हादसा दोपहर तीन बजे हुआ। इस हादसे में सायरस मिस्त्री के साथ उनके ड्राइवर की भी मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। इसी साल 28 जून को उनके पिता और बड़े उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री का निधन हो गया था। सायरस टाटा ग्रुप के छठे चेयरमैन थे। कुछ विवादों के चलते चार साल के अंदर ही उन्हें चेयरमैन पद से हटा दिया गया था।
आ।

Advertisement