नई दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने छठ पूजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। छठ पूजा पर 7 नवंबर को दिल्ली में छुट्टी का एलान किया गया है। सीएम आतिशी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मुझे यह बताते हुए ख़ुशी है कि दिल्ली सरकार ने फ़ैसला लिया है कि 7 नवम्बर को छठ के त्यौहार की छुट्टी होगी, कि सभी पूर्वांचली भाई-बहन धूम-धाम से छठ का त्यौहार मना सकें।
पढ़ें :- अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर सीधा अटैक, बोले- कहीं ऐसा न हो कि झूठा विश्व गुरु आप से कहें रोटी का साइज भी छोटा कर लो
मुझे यह बताते हुए ख़ुशी है कि दिल्ली सरकार ने फ़ैसला लिया है कि 7 नवम्बर को छठ के त्यौहार की छुट्टी होगी, कि सभी पूर्वांचली भाई-बहन धूम-धाम से छठ का त्यौहार मना सकें pic.twitter.com/YvQCU5FDbb
— Atishi (@AtishiAAP) November 1, 2024
बता दें कि, इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखकर सात नवंबर को दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करने का आग्रह किया था। दरअसल, सात नवंबर को छठ पर्व है और इसको ध्यान में रखकर राज्यपाल सार्वजनिक छुट्टी घोषित किए जाने की फाइल जल्द से जल्द भेजने को लेकर आतिशी को पत्र लिखा था। वहीं, अब सीएम आतिशी ने छठ पूजा पर छुट्टी का एलान कर दिया है।
पढ़ें :- कमर्शियल जहाजों पर हमला और हॉर्मुज स्ट्रेट जैसे अंतर्राष्ट्रीय जलमार्ग में रुकावट अस्वीकार्य: पीएम मोदी