Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पश्चिम बंगाल की ममता सरकार का बड़ा निर्णय, ‘खेला होबे दिवस’ मनाने का किया ऐलान

पश्चिम बंगाल की ममता सरकार का बड़ा निर्णय, ‘खेला होबे दिवस’ मनाने का किया ऐलान

By शिव मौर्या 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पूर्ण बहुत से सत्ता में वापिस हुई। वहीं, भाजपा की सीटों में बढ़ोत्तरी हुई लेकिन सरकार बनाने का उनका दावा पूरा नहीं हुआ। इस चुनाव में ममता बनर्जी और भाजपा के बीच कुछ ज्यादा ही मनमुटाव बढ़ गया, जो कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

पढ़ें :- TMC उम्मीदवार ‘इंडिया’ गठबंधन के पश्चिम बंगाल में सच्चे प्रतिनिधि, इस वजह से नहीं बन पाई बात : ​अभिषेक बनर्जी

ममता बनर्जी ने मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर चुनाव आयोग ने भाजपा की मदद नहीं की होती तो वह 30 सीट भी नहीं जीत पाती। साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने नारा ‘खेलो होबे’ को खूब सराहा। इसलिए अब राज्य में खेला दिवस मनाया जाएगा।

बता दें कि, पूरे चुनाव में ममता बनर्जी के ‘खेला होबे’ का नारा खूब चला। हर जगह इसी नारे के जरिए वह भाजपा पर हमला करती थी। इसके साथ ही तृणमूल के कार्यकर्ता भी इसी नारे के सहारे ​भाजपा नेताओं पर निशाना साधते थे।

 

पढ़ें :- अब इन्हें अमेठी से भागकर रायबरेली सीट चुननी पड़ी है, मैं भी इन्हें यही कहूंगा-डरो मत-भागो मत...राहुल गांधी पर पीएम मोदी का निशाना
Advertisement