Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. नेपाल में बड़ा सियासी उठापटक: राष्ट्रपति ने भंग किया संसद, नवबंर में चुनाव होने की आशंका

नेपाल में बड़ा सियासी उठापटक: राष्ट्रपति ने भंग किया संसद, नवबंर में चुनाव होने की आशंका

By शिव मौर्या 
Updated Date

काठमांडू। नेपाल में बड़ा सियासी उठापटक हुआ है। राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने संसद भंग करते हुए मध्यवधि चुनाव का ऐलान कर दिया है। नेपाल में अब 12 से 19 नवंबर के बीच चुनाव की घोषणा की गई है। राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने शेरा बहादुर देउबा और केपी शर्मा ओली दोनों के सरकार बनने के दावे को खारिज कर दिया है।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

राष्ट्रपति के द्वारा संवैधानिक प्रावधानों के तहत कोई भी सरकार बनने की अवस्था ना रहने की बात कहने के साथ ही सरकार ने संसद विघटन कर दिया है। यह दूसरी बार है जब ओली ने संसद विघटन किया है। दिनभर हुए नाटकीय राजनीतिक घटनाक्रम में ओली और विपक्षी गठबंधन दोनों ने ही राष्ट्रपति के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

लेकिन राजनीतिक दलों के अंदरूनी खींचातान के बाद राष्ट्रपति ने देर रात दोनों पक्ष के दावे को खारिज कर दिया। सरकार बनाने के दावा खारिज होने के बाद मध्य रात में ओली ने कैबिनेट की आकस्मिक बैठक बुलाई और संसद विघटन करने की सिफारिश की और मध्यावधि चुनाव नवंबर में करने का फैसला किया है।

 

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी और भूपेश बघेल को रायबरेली का नियुक्त किया पर्यवेक्षक
Advertisement