Big Relief Chandigarh Mayor: चंडीगढ़ के मेयर कुलदीप कुमार (Chandigarh Mayor Kuldeep Kumar) को पैसे लेकर नाैकरी लगवाने के मामले में राहत मिल गई है। मेयर चुनाव (Mayor Election) से पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab and Haryana High Court) ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। इस मामले में हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन (Chandigarh Administration) को नोटिस दिया है। प्रशासन से छह फरवरी तक जवाब मांगा गया है।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
रामदरबार निवासी एक युवक ने एसएसपी विंडो (SSP Window) पर शिकायत दी थी कि मेयर कुलदीप कुमार (Mayor Kuldeep Kumar) और उनके साले ने 75 हजार रुपये लेकर नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। पुलिस ने मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। रामदरबार निवासी रवि बिडला ने एसएसपी विंडो (SSP Window) पर आम आदमी पार्टी के मेयर कुलदीप कुमार उर्फ टीटा (Aam Aadmi Party Mayor Kuldeep Kumar alias Tita) और उनके साले राहुल चनालिया के खिलाफ शिकायत दी थी। रवि ने बताया कि राहुल ने उसे कंट्रैक्ट पर नौकरी लगवाने की एवज में डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी। इसके बाद आरोपी ने ऑनलाइन 75 हजार रुपये राहुल को ट्रांसफर किए।
मेयर से हुई थी मुलाकात
रवि ने बताया कि नौकरी लगने के लिए उसकी मेयर कुलदीप कुमार (Mayor Kuldeep Kumar) से भी मुलाकात हुई थी। रवि ने बताया कि राहुल उसे ड्राइवर की नौकरी लगवाने की बात कर रहा था, लेकिन वह सफाई कर्मचारी की नौकरी लगना चाहता था। पैसे लेने के बाद न तो उसे नौकरी लगवाया गया और न ही रुपये वापस किए गए। उसने लोगों से उधार में पैसे लेकर राहुल को दिए थे। ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए रुपयों के उसके पास स्क्रीन शॉट भी हैं। साथ ही राहुल से वार्तालाप की 15 ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है। जिसमें वह नौकरी लगवाने की बात बोल रहा है। राहुल ने यह भी कहा कि फोन पर बात करना सही नहीं है, आज कल विजिलेंस और सीबीआई (CBI) बहुत एक्टिव है।
मेयर ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
वहीं मेयर ने कहा था कि जिसे मेरा साला बताया जा रहा है, उसे तो परिवार ने बहुत पहले अपनी संपत्ति से बेदखल किया हुआ है। हमारे परिवार में से किसी से उसकी बात भी नहीं होती है। मेरा नाम जानबूझ कर उछाला जा रहा है, क्योंकि मेयर चुनाव हैं। ये मेरे खिलाफ एक षड्यंत्र है।