पटना : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने साफ कहा कि आगामी चुनावों में एनडीए (NDA) की सत्ता में वापसी नहीं होगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि नवंबर के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) मुख्यमंत्री (Nitish Kumar) नहीं रहेंगे और अगर जेडीयू (JDU) को 25 से अधिक सीटें मिलती हैं, तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगें। बिहार में नवंबर के बाद नया मुख्यमंत्री होगा।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
प्रशांत किशोर की 3 बड़ी भविष्यवाणियां
1. जद(यू) को 25 सीटों से ज्यादा नहीं मिलेंगी और अगर हुईं, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में साफ कहा है कि जद(यू) को इस आगामी विधानसभा चुनाव में 25 सीटें भी नहीं मिलेंगी। अगर ऐसा हुआ तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। मैंने बंगाल के वक्त भी ऐशा कहा था, फिर से कह रहा हूं, अगर नीतीश की पार्टी को 25 से ज्यादा सीटें मिल गई तो लिखकर कर रख लीजिए, मैं राजनीति छोड़ दूंगा।
2. ‘चुनाव के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं होंगे’
प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने दूसरी बड़ी भविष्यवाणी में कहा,कि अगले विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे।मैं यह लिखकर दे सकता हूं। बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) नवंबर के बाद मुख्यमंत्री नहीं होंगे। बिहार में नवंबर के बाद नया मुख्यमंत्री होगा। बिहार की मौजूदा जनता ‘बदलाव’ चाहती है।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
3. NDA सरकार नहीं बनेगी, लालू यादव अभी भी बिहार में बड़ा फैक्टर
प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कहा कि एनडीए सरकार इस बार सत्ता में नहीं आएगी। लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) अभी भी बिहार की राजनीति में एक बड़ा फैक्टर हैं। प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कहा कि बिहार की जनता पिछले 30-35 सालों से एक जैसी राजनीति और वही चेहरे देख रही है, और अब बदलाव की स्पष्ट मांग कर रही है। उनके अनुसार, हालिया लोकसभा चुनावों में एनडीए को 30 से ज्यादा सीटें इसीलिए मिलीं क्योंकि लालू यादव (Lalu Yadav)एक बड़ा राजनीतिक फैक्टर बने रहे। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में लोग अक्सर बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) को इसलिए वोट देते हैं ताकि लालू यादव (Lalu Yadav)की सत्ता में वापसी न हो।