Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बिहार विधासभा चुनाव: जिसने मां राबड़ी देवी को चुनाव हराया अब वह तेजस्वी के सामने लड़ रहा है चुनाव

बिहार विधासभा चुनाव: जिसने मां राबड़ी देवी को चुनाव हराया अब वह तेजस्वी के सामने लड़ रहा है चुनाव

By Satish Singh 
Updated Date

पटना। बिहार के ​वैशाली जिले की राघोपुर विधानसभी सीट राज्य की सबसे हॉट सीट है। इस सीट से कई बार राबड़ी देवी और खुद कई बार लालू प्रसाद यादव चुनाव लड़े और जीते है। इस बार राघोपुर विधानसभा से लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव चुनाव लड़ रहे है और इस बार उनका सामना ऐसे प्रत्याशी से है जो तेजस्वी यादव की मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को चुनाव हरा चुके है। इस कारण सीट पर तेजस्वी यादव को कड़ी टक्कर मिलेगी।

पढ़ें :- बिहार में जल्द होगा मंत्री मंडल का विस्तार, जेडीयू से छह और भाजपा से तीन विधायक बन सकते है मंत्री

राजद सुप्रीमो और बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी थी। राबड़ी देवी ने सन 1997 से लेकर सन 2005 तक बिहार की मुख्यमंत्री रही। राबड़ी देवी पहली बार मुख्यमंत्री तब बनी थी जब चारा घोटाले में लालू यादव जेल गए थे। राबड़ी देवी वैशाली जिले की राघोपुर विधानसभा से चुनाव लड़ती थी। यह सीट राजद का गढ़ माना जाता है। लालू यादव कभी इस विधानसभा सीट से चुनाव नहीं हारे, लेकिन 2010 में राबड़ी देवी यह विधानसभा सीट हार गई थी और उनको हारने वाले जेडीयू के नेता सतीश यादव थे, जिन्होने उन्हे 13600 वोटो के अंतर से हाराया था। इस बार राघोपुर विधानसभा से राजद नेता और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव चुनाव लड़ रहे है और इस बार उनकी टक्कर फिर से सतीश यादव से है, जो उनकी मां को चुनाव हरा चुके है। सतीश यादव भाजपा की टिकट पर राघोपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे है। तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे है। वह 2015 और 2025 दो बार इस सीट पर जीत हासिल कर चुके है।

Advertisement