पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 29 मार्च 2026 को मैट्रिक (कक्षा 10वीं) का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष के परिणामों में एक बार फिर छात्राओं का दबदबा देखने को मिला है, जहाँ टॉप-10 की सूची में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
पढ़ें :- डोनॉल्ड ट्रंप ने ईरान को तेल और पावर प्लांट पर हमले की दी धमकी, कहा-'होर्मुज को तुरंत खोलो...'
स्टेट टॉपर: इस साल बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा (Bihar Board Matriculation Examination) में दो छात्राओं ‘पुष्पांजलि कुमारी ‘ और ‘सबरीन परवीन’ ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। ‘पुष्पांजलि’ जो की सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई की छात्रा है जबकि ‘सबरीन’ वैशाली जिले की छात्रा है। सबरीन के पिता एक टायर दुकानदार हैं। इन दोनों टॉपरों ने 500 में से 492 अंक (98.4%) प्राप्त करके इतिहास रच दिया है।
नतीजों के मुख्य आंकड़े: इस वर्ष कुल 81.79% छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। इस बार कुल 12,35,743 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की, जिनमें 6,34,353 छात्राएं और 6,01,390 छात्र शामिल थे। जिसमे 4,43,723 छात्र प्रथम श्रेणी , 4,75,511 छात्र द्वितीय श्रेणी और 3,03,103 छात्र तृतीया श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं।
टॉपर्स के लिए बंपर इनाम: बिहार सरकार और बोर्ड ने मेधावी छात्रों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की है जिसमे प्रथम स्थान लानेवाले छात्र को ₹2 लाख नकद, एक लैपटॉप, मेडल और सर्टिफिकेट, द्वितीय स्थान लानेवाले छात्र को ₹1.5 लाख नकद, एक लैपटॉप और मेडल और तृतीय स्थान लानेवाले छात्र को ₹1 लाख नकद, एक लैपटॉप और मेडल इनाम दिया जायेगा।
बिहार बोर्ड ने लगातार आठवीं बार देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी कर एक नया रिकॉर्ड भी कायम किया है। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं।
पढ़ें :- पेट्रोल-डीजल, LPG और प्राकृतिक गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद है... पश्चिम एशिया तनाव के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय का बयान
रिपोर्ट : सुशील कुमार साह