पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Father of the Nation Mahatma Gandhi) की पुण्यतिथि 30 जनवरी को शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ताली बजाने का वीडियो शेयर कर बड़ा हमला बोला है।
पढ़ें :- पश्चिम एशिया संकट के बीच ट्रंप और पीएम मोदी के बीच हुई बातचीत, कहा-होर्मुज का खुला, सुरक्षित और सुलभ रहना पूरी दुनिया के लिए आवश्यक
आज के दिन गोडसे द्वारा राष्ट्रपिता गांधी जी की हत्या करने पर ताली बजाकर उसका जश्न मनाते गोडसे उपासक बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार।
श्री नीतीश कुमार जी तन-मन से गोडसे और संघ के आराधक है। क्या यह घटना नहीं दर्शाती कि उनकी मानसिक स्थिति प्रदेश चलाने योग्य नहीं है?
दशहरे… pic.twitter.com/VtM37eLpBK
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 30, 2025
पढ़ें :- Cold Storage Accident : मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिला उद्यान अधिकारी सस्पेंड को किया, प्रशासनिक और विभागीय जांच शुरू
उन्होंने कहा कि आज के दिन गोडसे द्वारा राष्ट्रपिता गांधी की हत्या करने पर ताली बजाकर उसका जश्न मनाते गोडसे उपासक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar)। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) तन-मन से गोडसे और संघ के आराधक है। क्या यह घटना नहीं दर्शाती कि उनकी मानसिक स्थिति प्रदेश चलाने योग्य नहीं है? उन्होंने कहा कि दशहरे के दिन आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में भी उन्होंने तीर-धनुष नीचे फेंक दिया था। बाद में कुछ लोगों ने बताया कि उस वक्त उनकी मानसिक स्थिति ऐसी थी कि उन्हें लगा कि तीर-धनुष की जगह किसी ने उनके हाथ में सांप थमा दिया है इसलिए उन्होंने उसे एकाएक फेंक दिया।