Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के ऐलान के बाद राजनीतिक दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बैठकों का दौर जारी है। इस बीच खबर है कि एनडीए की सीट बंटवारे की घोषणा शनिवार शाम तक कर दी जाएगी। लेकिन, गठबंधन के घटक दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के ताजा बयान ने सस्पेंस पैदा कर दिया है।
पढ़ें :- पटना NEET छात्रा की मौत का मामला, नीतीश सरकार ने की CBI जांच की सिफ़ारिश
दरअसल, आरएलएम के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि इधर-उधर की खबरों पर मत जाइए, वार्ता (सीट शेयरिंग पर) अभी पूरी नहीं हुई। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म एक्स पर लिखा, ‘इधर-उधर की खबरों पर मत जाइए। वार्ता अभी पूरी नहीं हुई है। इंतजार कीजिए…! मीडिया में कैसे खबर चल रही है, मुझको नहीं पता। अगर कोई खबर प्लांट कर रहा है तो यह छल है, धोखा है। आप लोग ऐसे ही सजग रहिए।’
इधर-उधर की खबरों पर मत जाइए। वार्ता अभी पूरी नहीं हुई है। इंतजार कीजिए…! मीडिया में कैसे खबर चल रही है, मुझको नहीं पता। अगर कोई खबर प्लांट कर रहा है तो यह छल है, धोखा है। आप लोग ऐसे ही सजग रहिए।#BiharElections2025
— Upendra Kushwaha (@UpendraKushRLM) October 11, 2025
पढ़ें :- Video : पवन सिंह ने दोस्त की बर्थडे पार्टी में खोया आपा, शख्स की तरफ गुस्से में आगे बढ़े तो गार्ड्स और लोगों ने रोका
इससे पहले बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार रात को कहा था कि एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है। शनिवार को दिल्ली में प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक के बाद शाम तक दिल्ली या पटना से सीट शेयरिंग फॉर्मूला का ऐलान हो जाएगा। सूत्रों की मानें तो भाजपा और जेडीयू मिलकर 200 से 203 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि चिराग पासवान की एलजेपी-आर को 26, जीतनराम मांझी के हम को 8 और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम को 6 सीटें मिल सकती हैं।