पटना: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) से पहले वोटर्स को लुभाने के लिए राजनीतिक दल एक के बाद एक कई घोषणाएं की जाती है। हालांकि सभी दल अपना औपचारिक घोषणा पत्र बाद में जारी करेंगे लेकिन उसके पहले शीर्ष नेताओं के कई ऐलान कर रहे हैं। इसी कड़ी में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बड़ा दावा किया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव (RJD leader Tejashwi Yadav) जनता को संबोधित करते हुए उनसे सिर्फ 20 महीनों की मांग कर रहे हैं। तेजस्वी का दावा है कि बिहार में जो 20 सालों में नहीं हुआ वो मात्र 20 महीने में वो सभी काम को करेंगे। इसको लेकर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) लागातर कई ऐलान भी कर रहे हैं। एक बार फिर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपनी बातों को दोहराया है।
पढ़ें :- अखिलेश जी, एसी कमरों से बाहर निकलिए और हकीकत देखिए....सपा अध्यक्ष पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का पलटवार
बिहार के युवाओं की जवानी बर्बाद नहीं होने देंगे। NDA को 20 साल दिए मैं आपसे सिर्फ़ 20 महीने मांग रहा हूँ।
हम सब मिलकर बिहार की तकदीर और तस्वीर बदल देंगे। #TejashwiYadav #india #Bihar pic.twitter.com/bKf5y3DHHn
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 29, 2025
पढ़ें :- वित्तीय अनियमितता मामले में घिरे कर्नाटक के मंत्री बी नागेंद्र का मंत्रिमंडल से इस्तीफा, बोले- पार्टी को शर्मिंदगी से बचाने के लिए हट रहा हूं
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपने सोशल मीडिया पर ट्विट कर दावा किया कि जो काम एनडीए ने 20 सालों में नहीं हुआ वो हम 20 महीनों में करेंगे। तेजस्वी ने दावा किया है कि यदि उनकी सरकार आती है तो युवाओं को नौकरी, रोजगार और बिहार को स्थिर सरकार मिलेगी। इसके साथ ही तेजस्वी ने अपने उस 20 कामों को भी जनता के सामने रखा है जो नीतीश सरकार 20 साल में नहीं कर पाई और दावा किया है कि वो काम उनकी सरकार मात्र 20 महीने में कर दिखाएगी।
20 महीने में तेजस्वी करेंगे ये काम
1.डोमिसाइल नीति लागू करेंगे
2. 65% आरक्षण लागू करेंगे
पढ़ें :- बिलासपुर एयरपोर्ट पर विमान के लैंडिंग के वक्त फटा टायर, सुरक्षित बचाए गए 37 यात्री और चार क्रू मेंबर
3. नौकरी व रोजगार दिलाएंगे
4. युवा आयोग बनाएंगे
5. मुफ्त में परीक्षा फॉर्म भरवाएँगे
6. पेपर लीक पर पूर्ण लगाम लगाएंगे
7. माई-बहिनों के खातें में हर महीने ₹2500 भिजवाएंगे
8. सामाजिक पेंशन 1500 रुपये भिजवाएंगे
पढ़ें :- Raksha Bandhan Special : जब किडनी देकर बहन भाई को खींच लाई मौत के मुंह से, सुशीला बोलीं-भाई की जिंदगी बचाना मेरे जीवन का बड़ा सौभाग्य
9. 500 रुपये में गैस सिलेंडर मुहैया कराएंगे
10. 200 यूनिट मुफ्त बिजली दिलवाएंगे
11. ताड़ी को शराबबंदी से बाहर करवाएंगे
12. BETI योजना लागू करेंगे
13. महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करवाएंगे
14. शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे
15. भ्रष्टाचार पर लगाम लगाएँगे
पढ़ें :- 'वो मेरे इनर गारमेंट्स पर करता था घटिया कमेंट्स', एक्ट्रेस ने डायरेक्टर को अपना अवॉर्ड दिखाकर दिया था दमदार जवाब
16. स्वास्थ्य की सुविधा सुगम और बेहतर करेंगे
17. नए निवेश लाएंगे
18. उद्योग-धंधे लगाएंगे
19. पलायन पर लगाम लगाएंगे
20. पर्यटन उद्योग बढ़ाएंगे
बता दें कि जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। वैसे वैसे तेजस्वी नीतीश सरकार (Nitish Government) पर हमलावर होते जा रहे हैं। तेजस्वी कई बार बयान दे चुके हैं कि सीएम नीतीश अचेत अवस्था में हैं। उनसे बिहार संभल नहीं रहा है। साथ ही तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) जनता से एक मौका भी मांग रहे हैं। तेजस्वी का कहना है कि, बिहार के युवाओं की जवानी बर्बाद नहीं होने देंगे। NDA को 20 साल दिए मैं आपसे सिर्फ़ 20 महीने मांग रहा हूं। हम सब मिलकर बिहार की तकदीर और तस्वीर बदल देंगे।