मुजफ्फरपुर। बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर जिले (Muzaffarpur District) में बुधवार को वायु सेना का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (Air Force Helicopter Crashes) हो गया है। हेलिकॉप्टर सीतामढ़ी से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री लेकर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ है। हेलिकॉप्टर में सवार सभी जवान और पायलट सुरक्षित हैं। हादसा मुजफ्फरपुर के औराई में नया गांव के वार्ड 13 में हुआ है। हेलिकॉप्टर पानी में गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
पढ़ें :- RCB vs SRH Live streaming : आज IPL 2026 के ओपनिंग मैच में आरसीबी और सनराइजर्स की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
बिहार में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश..बताया जा रहा है, मुजफ्फरपुर में राहत पैकेट बांटने के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ#HelicopterCrash pic.twitter.com/u7Z9VJMbDr
— Shiv Maurya (@shivmaurya00) October 2, 2024
हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हेलिकॉप्टर काफी नीचे उड़ान भर रहा था। तभी अचानक उसमें आग लग गई और वह बाढ़ के पानी में जा गिरा। लोगों ने हेलिकॉप्टर को गिरते हुए देखा, जिसके बाद गांव वाले दौड़कर वहां पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
पढ़ें :- Dollar vs Rupee : पश्चिम एशिया की जंग में रुपया बेदम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.93 पर पहुंचा, अब और कितना गिरेगा?
गांव वालों ने बताया कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी जवानों और पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर में आग लगने की वजह से पायलट ने हेलिकॉप्टर की पानी में लैंडिंग करा दी।
सेना ने बताई वजह
इस हादसे को लेकर सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ईंजन फेल होने के बाद पायलट ने पानी में हेलिकॉप्टर को लैंड कराया। सभी एयरफोर्स जवान और पायलट सुरक्षित हैं। पानी में लैंडिंग के दौरान विमान हुआ क्रैश। पायलट और घायल जवानों को इलाज के लिए भेजा जा रहा एसकेएमसीएच(SKMCH), एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने क्रैश होते ही शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन।